Login to make your Collection, Create Playlists and Favourite Songs

Login / Register
Teddy Bear Main Bache Hue Bhalu | Gyanendrapati
Teddy Bear Main Bache Hue Bhalu | Gyanendrapati

Teddy Bear Main Bache Hue Bhalu | Gyanendrapati

00:03:24
Report
टेडी  बियर में बचे हुए भालू।  ज्ञानेन्द्रपति बच्चियाँ जबअपने टेडी बियर  को छाती से चिपकाएदुलार रही होंगीछीज रहे भारतीय जंगलों मेंऔर खोजी दलों और अनुसंधान-स्टेशनों केकचरालय बने जा रहे ध्रुवीय प्रदेशों मेंबेमौत मारे जा रहे होंगे भालूकाले भालू और भूरे भालूबगैर किसी रंग-भेद केकौन मार रहा होगा उन्हें अपने टेडी बियर को छाती से लगाएसो जानेवाली बच्चियाँक्या कभी सपने में भी जान सकेंगी इसेनिहायत मुलायमियत से उनके आलिंगन सेछुल्लक भल्लूक को हटा उन्हें रजाई उढ़ानेवाले  पापाआज ही कहा था जिन्होंने-बेटे, पुराना पड़ गया है यहकल ही बाजार से ला देंगे तुम्हारे लिएएक नया टेडी बियरप्यारा-सा टेडी बियर -वही पापामदारियों से मुक्त कराभालुओं को बरास्ते चिड़ियाखाना वापिस जंगलभिजानेवाले मोह से भरे उनके पापाशामिल हैंउनके और अपने भी अनजानेभालुओं के हत्यारों मेंऔर बेहतर कि इसे कभी न जानें जंगली मधुमक्खियाँकि शहदखोर शहदचोर भालुओं के लिए विलाप-नृत्य करती हुईभंभोड़ डालें बस्तियों पर बस्तियाँआत्मघाती अभियानों मेंनहीं, नहीं जान सकेंगी बच्चियाँ इसेऔर न जान पाएँगे उनके प्यारे पापाऔर पीढ़ी-दर-पीढ़ीजंगली प्रदेशों से और बर्फ़ानी प्रदेशों से अंततः मिट गए भालूटेडी बियर बनकर दुकानों के शो केसों में वैठे रहेंगे अतीतातीतवत्सल पिताओं की प्रतीक्षा मेंमोहित बच्चियों की ममतालु बाँहों के बीच होगी उनकी अंतिम शरणस्थलीउनकी आत्मा को मिलेगा अभयारण्यजहाँ माँ चिड़िया की तरह देह ही नहीं मन-प्राण की उष्मा सेसेयेंगे वेवक्षांकुरभविष्योन्मुख ।

Teddy Bear Main Bache Hue Bhalu | Gyanendrapati

View more comments
View All Notifications