Login to make your Collection, Create Playlists and Favourite Songs

Login / Register
Aisa Bhi Ho Sakta Hai | Balli Singh Cheema
Aisa Bhi Ho Sakta Hai | Balli Singh Cheema

Aisa Bhi Ho Sakta Hai | Balli Singh Cheema

00:02:13
Report
ऐसा भी हो सकता है |  बल्ली सिंह चीमासाज़िश में वो ख़ुद शामिल हो, ऐसा भी हो सकता है,मरने वाला ही क़ातिल हो, ऐसा भी हो सकता है ।आज तुम्हारी मंज़िल हूँ मैं, मेरी मंज़िल और कोई,कल को अपनी इक मंज़िल हो, ऐसा भी हो सकता है ।साहिल की चाहत है लेकिन, तैर रहा हूँ बीचों-बीच,मंझधारों में ही साहिल हो, ऐसा भी हो सकता है ।तेरे दिल की धडकन मुझको लगे है अपनी-अपनी-सी,तेरा दिल ही मेरा दिल हो, ऐसा भी हो सकता है ।जीवन भर भटका हूँ ‘बल्ली’, मंज़िल हाथ नहीं आई,मेरे पैरों में मंज़िल हो ऐसा भी हो सकता है ।

Aisa Bhi Ho Sakta Hai | Balli Singh Cheema

View more comments
View All Notifications