Login to make your Collection, Create Playlists and Favourite Songs

Login / Register
O Chidiya | Aishwarya Tiwari
O Chidiya | Aishwarya Tiwari

O Chidiya | Aishwarya Tiwari

00:02:30
Report
ओ चिड़िया! ।  ऐश्वर्या तिवारी ओ चिड़ियाआ बैठ खिड़की पेमैं मरीज़ इस दुनियादारी कादेखा नहीं है आसमान का रंग अरसे सेआ बैठ संग मेरेबता मुझे क्या रंग बटा है ऊपर-ऊपर?क्या इतनी ही उलझन है उधर?मैं क़ैदी हूँ कितने बंधन काक्या जानूँ जिसे छू लूँउलझ जाए वो भी दो-एक डोर में।दिल का बीमार हूँ इतना किबाज़ार से ले आपा था पिंजरा,वो कहते हैंजिससे होता है प्रेम उसे रखते हैं संग हमेशारखा है अब भी वो किसी कोने मेंजिसकी सलाखों पर लिखा है बाज़ारू भाषा में - प्रेम।आ बैठ तू फिर भीछोड़ तमाम दुनिया की भाषा-परिभाषाछोड़ यह पिंजरा-विंजरामैं डाल दूंगा उसमें अपना जूतातू बता-कैसा है सब वहाँजहाँ कहीं से आई है तू?आ मुझसे बतियाइसी बहाने अरसों से पड़ी बंद खिड़की खुल जाएगीफिर कौन है जो आकर यहाँ बैठेगी गाएगीआ मुझे तनिक प्रेम करने देआ कि जीवन में जीवन रस भरने देमैं नहीं कहता तेरा यही ठिकाना हैआ कि तुझे एक दिन उड़ ही जाना है।

O Chidiya | Aishwarya Tiwari

View more comments
View All Notifications