Login to make your Collection, Create Playlists and Favourite Songs

Login / Register
Chaton Par Ladkiyan | Alok Dhanwa
Chaton Par Ladkiyan | Alok Dhanwa

Chaton Par Ladkiyan | Alok Dhanwa

00:01:53
Report
छतों पर लड़कियाँ ।  आलोक धन्वाअब भीछतों पर आती हैं लड़कियाँमेरी ज़िंदगी पर पड़ती हैं उनकी परछाइयाँ।गो कि लड़कियाँ आयी हैं उन लड़कों के लिएजो नीचे गलियों में ताश खेल रहे हैंनाले के ऊपर बनी सीढ़ियों पर औरफ़ुटपाथ के खुले चायख़ानों की बेंचों परचाय पी रहे हैंउस लड़के को घेर करजो बहुत मीठा बजा रहा है माउथ ऑर्गन परआवारा और श्री 420 की अमर धुनें।पत्रिकाओं की एक ज़मीन पर बिछी दुकानसामने खड़े-खड़े कुछ नौजवान अख़बार भी पढ़ रहे हैं।उनमें सभी छात्र नहीं हैंकुछ बेरोज़गार हैं और कुछ नौकरीपेशा,और कुछ लफंगे भीलेकिन उन सभी के ख़ून मेंइंतज़ार है एक लड़की का !उन्हें उम्मीद है उन घरों और उन छतों सेकिसी शाम प्यार आयेगा !

Chaton Par Ladkiyan | Alok Dhanwa

View more comments
View All Notifications