Login to make your Collection, Create Playlists and Favourite Songs

Login / Register
Sabse Acchi Kavita | Vishnu Nagar
Sabse Acchi Kavita | Vishnu Nagar

Sabse Acchi Kavita | Vishnu Nagar

00:01:55
Report
विष्णु नागर । सबसे अच्छी कविता सबसे अच्छी कविताइतनी विनम्र होगी कि अविश्वसनीय लगेगीइतनी प्राकृतिक होगी कि हिन्दी लगेगी इतने दुखों में काम आएगी कि लिखी हुई नहीं लगेगी सबसे अच्छी कवितासबसे बुरे दिनों में याद आएगी उसे जो कंठ गाएगा मीठा लगेगासबसे अच्छी कविता विकल कर देगी मुक्ति के लिएसबसे अच्छी कविता सबसे अच्छी बंदूक़ का सबसे बुरा झगड़ा साबित होगीसबसे अच्छी कविता सबसे बुरे दिनों में पहचानी जाएगी देखते -देखते आग में बदल जाएगी

Sabse Acchi Kavita | Vishnu Nagar

View more comments
View All Notifications