Login to make your Collection, Create Playlists and Favourite Songs

Login / Register
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 27 मार्च 2026
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ईरान के मिनाब बालिका स्कूल पर हुए हमले में मृत छात्राओं के लिए न्याय की पुकार, मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, अमेरिका से जाँच के नतीजे प्रकाशित करने की भी मांग की.यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व में युद्ध को बताया नियंत्रण के बाहर, Diplomacy का सहारा लेने की अपील, बिगड़ते हालात से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर मंडराता ख़तरा.यूक्रेन में युद्ध के चार वर्ष बाद भी, आम लोगों के लिए लगातार बढ़ रहा है ख़तरा, मानवाधिकार परिषद में चर्चा.400 वर्षों तक जारी रही पार-अटलांटिक दास प्रथा है, मानवता के विरुद्ध गम्भीर अपराध, पीड़ितों के लिए न्याय और मुआवज़ा मुहैया कराने की मांग वाला प्रस्ताव यूएन महासभा में,पारित.नवीन उपकरणों व नुस्ख़ों की मदद से हो सकता है टीबी का अन्त. WHO ने जारी कीं नई सिफ़ारिशें.दुनिया भर में हर साल एक अरब टन भोजन कर दिया जाता है बर्बाद, जिसे बचाकर करोड़ों लोगों का पेट भरा जा सकता है.
View more comments
View All Notifications